एचआईवी/एड्स के विरुद्ध लड़ाई में दर्ज की प्रगति के बावजूद, लाखों लोग अब भी रोकथाम उपायों व उपचार सेवाओं से वंचित हैं और सहायता धनराशि में कटौती से यह स्थिति और गम्भीर हो रही है. संयुक्त राष्ट्र के शीर्षतम अधिकारी एंतोनियो गुटेरेश ने सोमवार, 1 दिसम्बर, को ‘विश्व एड्स दिवस’ के अवसर पर एचआईवी की रोकथाम के लिए निवेश और उसका इलाज सभी लोगों तक पहुँचाने का आग्रह किया है ताकि एड्स का सदैव के लिए अन्त किया जा सके.