Baba Vanga Predictions For 2026: बाबा वेंगा बुल्गारिया की एक प्रसिद्ध भविष्यवक्ता थीं, जिन्हें ‘बाल्कन का नोस्त्रादमस’ भी कहा जाता है। उनका जन्म 31 जनवरी 1911 को हुआ था और बचपन में एक तूफान के बाद वे पूरी तरह अंधी हो गईं। उन्होंने अपना जीवन बुल्गारिया के रूपाइट इलाके में बिताया और वहां उन्हें भविष्यवाणियों के लिए जाना जाने लगा। बाबा वेंगा ने दूसरे विश्व युद्ध, चेर्नोबिल दुर्घटना, सोवियत संघ का विघटन, 9/11 हमले, ब्रेक्सिट और भविष्य में होने वाली कई बड़ी घटनाओं की भविष्यवाणी की थी। उनकी कुछ भविष्यवाणियां बहुत सटीक साबित हुईं, जिससे उनकी लोकप्रियता और रहस्यमयी छवि और भी मजबूत हो गई