डिजिटल माध्यमों का फैलता दायरा विश्व भर में लोगों व समुदायों को आपस में जोड़ने और उनके सशक्तिकरण का एक महत्वपूर्ण वादा है, मगर करोड़ों महिलाओं व लड़कियों के लिए यह एक ऐसी दुनिया भी है, जहाँ उन्हें निरन्तर दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ता है. कृत्रिम बुद्धिमता (एआई), गुमनामी, क़ानूनों व जवाबदेही की कमी की वजह से महिलाओं के विरुद्ध डिजिटल हिंसा चिन्ताजनक गति से फैल रही है, लेकिन 1.8 अरब महिलाओं व लड़कियों, यानि उनकी आधी आबादी के पास क़ानूनी संरक्षण नहीं है.