Vaibhav suryavanshi: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में इंडिया ए के लिए ओमान के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का बल्ला नहीं चल पाया. वैभव सूर्यवंशी मुकाबले में सिर्फ 12 रन बनाकर आउट हो गए. इससे पहले वैभव सूर्यवंशी ने टूर्नामेंट में यूएई के खिलाफ 144 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी. वहीं पाकिस्तान शाहीन के खिलाफ में भी मुश्किल परिस्थियों में 45 रन बनाए थे, लेकिन ओमान के खिलाफ वह कमाल नहीं दिखा सके.