जैसे-जैसे पृथ्वी का तापमान बढ़ रहा है, उसे रोकने के लिए स्मार्ट, स्वच्छ टैक्नॉलॉजी की दिशा में दौड़ भी तेज होती जा रही है. ब्राज़ील के बेलेम शहर में यूएन के वार्षिक जलवायु सम्मेलन, कॉप30 में जुटे प्रतिनिधियों का ध्यान ऐसे समाधानों पर केन्द्रित है, जिनमें कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) और अत्याधुनिक शीतलन प्रणालियों (cooling systems) जैसे शक्तिशाली उपायों को साथ लेकर चला जाए और जलवायु संकट को और गम्भीर होने से भी रोका जाए.