बता दें कि दूसरे विश्व युद्ध के बाद से समुद्र तट पर की जाने वाली लैंडिंग ऑपरेशन हमेशा युद्ध के नतीजों में बड़ा मोड़ साबित हुए हैं। नॉरमैंडी से लेकर वियतनाम तक, ऐसे एम्फीबियस मिशनों ने इतिहास बदल दिया। अब भारत भी अपनी थिएटर कमांड के तहत एक नया अध्याय शुरू करने जा रहा है, जहां भारतीय नौसेना, थल सेना और वायु सेना के जवान सौराष्ट्र तट पर एक बड़े संयुक्त एम्फीबियस सैन्य अभ्यास में भाग ले रहे हैं