केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार के काफिले पर हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि सुकांत मजूमदार के बुधवार को नदिया में कई कार्यक्रम थे। कथित तौर पर यह हमला उस समय हुआ जब वह वहां से लौट रहे थे।इस घटना में दो भाजपा नेता घायल हो गए। सुकांत ने तृणमूल से जुड़े उपद्रवियों पर आरोप लगाए हैं।