जलवायु परिवर्तन के विरुद्ध वैश्विक लड़ाई में वनों की अहम भूमिका है, जोकि वातावरण से हानिकारक कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करने में मदद करते हैं. मगर, वनों में आग लगने की बढ़ रही घटनाओं और बढ़ते तापमान की वजह से वन क्षेत्र के फैलाव पर जोखिम मंडरा रहा है. संयुक्त राष्ट्र ने अपनी एक नई रिपोर्ट में आशंका जताई है कि इस वजह से वन, कार्बन सोखने के माध्यम के बजाय उसके उत्सर्जक में तब्दील हो सकते हैं.