क़ाबिज़ फ़लस्तीनी इलाक़े में तथाकथित मानवाधिकार उल्लंघन मामलों की जाँच कर रहे स्वतंत्र आयोग ने कहा है कि इसराइल ने ग़ाज़ा में ‘चार जनसंहार कृत्यों’ को अंजाम दिया है, जबकि इसराइली नेताओं ने जनसंहार के लिए उकसाने का काम किया है. आयोग प्रमुख ने मंगलवार को यूएन महासभा की समिति के समक्ष अपनी नवीनतम रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए यह जानकारी दी है.