कल्पना करें: हम अपनी ज़रूरत की कोई चीज़ ख़रीदने के लिए, अपने जाने-पहचाने स्टोर की वैबसाइट पर जाते हैं. सब कुछ जाना-पहचाना जैसा नज़र आता है – वही डिज़ाइन, वही ब्रैंड नाम, यानि सबकुछ वैसा ही जैसा हम आमतौर पर देखते रहे हैं. हम सामान ख़रीदने की प्रक्रिया पूरी करते हैं, रक़म का भुगतान करते हैं, और ये सबकुछ होने के बाद, एक छोटी सी बात पर हमारा ध्यान जाता है: वेबसाइट के पते (URL) में केवल एक अक्षर अलग था.