मध्य पूर्व के लिए संयुक्त राष्ट्र के विशेष उप-समन्वयक रमीज़ अलअकबरोव ने सुरक्षा परिषद को बताया है कि ग़ाज़ा युद्धविराम व्यापक इसराइल-फ़लस्तीन टकराव के सबसे विनाशकारी चरणों में से एक को समाप्त करने का एक दुर्लभ अवसर प्रदान करता है. मध्य पूर्व की ताज़ा स्थिति पर विचार करने के लिए, सुरक्षा परिषद की एक अहम बैठक बुलाई गई, जिसे मध्य पूर्व क्षेत्र के लिए उप विशेष समन्वयक रमीज़ अलअकबरोव ने भी सम्बोधित किया है. यह बैठक ग़ाज़ा में नाज़ुक हालात में युद्धविराम जारी रहने और दो वर्षों के युद्ध में हुई भीषण तबाही के माहौल में बढ़ती मानवीय सहायता ज़रूरतों के बीच हुई है. ग़ाज़ा के कुछ इलाक़ों में भुखमरी और अकाल के हालात हैं.
इस बैठक की कार्यवाही यहाँ देखी जा सकती है…