Prashant Kishor : प्रशांत किशोर ने आगे कहा, “अगर मैं राघोपुर से चुनाव लड़ता हूं, तो तेजस्वी यादव को दो सीटों से चुनाव लड़ना पड़ेगा। उन्हें वही हालात झेलने पड़ेंगे जो राहुल गांधी को अमेठी में झेलने पड़े थे।” प्रशांत किशोर का इशारा 2019 के लोकसभा चुनावों की ओर था, जब अमेठी, जो लंबे समय तक कांग्रेस का गढ़ रही थी, वहां राहुल गांधी भाजपा की स्मृति ईरानी से हार गए थे