Ladki Bahin Yojana September Installment: महाराष्ट्र सरकार की मुख्यमंत्री ‘माझी लाडकी बहीण योजना’ के तहत 21 से 65 वर्ष की पात्र महिलाओं को हर माह 1500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। सरकार ने सितंबर महीने की किस्त 10 अक्टूबर से उनके आधार लिंक बैंक खातों में ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिससे दिवाली के त्योहार से पहले महिलाओं को राहत मिलेगी।