एक सुरक्षित और सम्मानजनक रोज़गारपरक कामकाज हासिल करना, हर व्यक्ति का अधिकार है, जिसे आसान बनाना या जिसके लिए अनुकूल परिस्थितियाँ सृजित करना, देशों की सरकारों की ज़िम्मेदारी है. सतत विकास लक्ष्य 8 (SDG-8) इसी सोच को आगे बढ़ाता है जिसका उद्देश्य सभी के लिए स्थिर आर्थिक विकास, उत्पादक रोज़गार और गरिमामय या सम्मानजनक रोज़गार वाला कामकाज सुनिश्चित करना है. इसके बिना सतत और सबको साथ लेकर चलने वाला आर्थिक विकास सम्भव नहीं है.