Market news: जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रेटेजिस्ट वी के विजयकुमार ने कहा कि बाजार में जारी तेजी के और रफ्तार पकड़ने की संभावना है। भारत में एफआईआई की बिकवाली धीरे-धीरे कम हो रही है, क्योंकि हाल के दिनों में दूसरे देशों के बाजारों में आई तेज बढ़त से उनके वैल्यूएशन में बढ़ोतरी हुई है और भारत तथा दूसरे बाजारों के बीच के वैल्यूएशन का अंतर कम हुआ है