(खबरें अब आसान भाषा में)
भारत में एक हैल्पलाइन लोगों तक जानकारी पहुँचा कर ज़िन्दगियाँ बदल रही है. कचरा बीनने वाले लोग, लम्बे समय से सामाजिक सुरक्षा से दूर रहे हैं जिनकी संख्या लाखों में है. उनके के लिए अब केवल एक फोन कॉल से, स्वास्थ्य सेवाएँ, पेंशन, कौशल प्रशिक्षण और सम्मानजनक कामकाज के अवसरों के दरवाज़े खुल रहे हैं.