(खबरें अब आसान भाषा में)
NHAI: राष्ट्रीय राजमार्गों पर आवागमन के दौरान इमरजेंसी पड़ने पर लोगों को बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिसको देखते हुए NHAI द्वारा हाइवे पर ऐसे हाइटेक साइन बोर्ड लगाए जाएंगे जिन पर QR कोड होंगे। जब भी कोई यात्री इन QR कोड्स को स्कैन करेगा तो तुरंत उसे सारी जरूरी जानकारी मिल जाएगी।