संयुक्त राष्ट्र सहायता टीम ने शुक्रवार को ग़ाज़ा में कामचलाऊ अस्पतालों में व्यथित कर देने वाली परिस्थितियों पर गहरा क्षोभ प्रकट किया है, जहाँ समय से पहले जन्म लेने वाले नवजात शिशु ऑक्सीजन के लिए कराह रहे हैं और स्वास्थ्यकर्मी उन बच्चों को बचाने में जुटे हैं जोकि अपने टैंट में हवाई हमलों की चपेट में आ गए थे. कुछ पीड़ित वे भी हैं, जिनके खाद्य सामग्री लाते समय ड्रोन हमले की चपेट में आने की आशंका है.