ऊर्जा या बिजली, दुनिया भर में हर व्यक्ति और हर क्षेत्र के विकास की रीढ़ है. बिजली और स्वच्छ ईंधन न केवल हमारी दैनिक की ज़रूरतों को पूरी करते हैं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार, परिवहन, कृषि और संचार जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को भी सशक्त बनाते हैं. इसके बावजूद, आज भी करोड़ों लोग, बिजली और भोजन पकाने के स्वच्छ और सुरक्षित साधनों से वंचित हैं, और जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता, जलवायु संकट को बढ़ा रही है.