Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार (2 अक्टूबर) को सर क्रीक को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा विवाद का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, “भारत ने बार-बार बातचीत के जरिए इस मुद्दे को सुलझाने की कोशिश की है, लेकिन पाकिस्तान की नीयत अस्पष्ट है।” उन्होंने कहा कि अगर सर क्रीक इलाके में पाकिस्तान की ओर से कोई भी हिमाकत की गई तो उसे ऐसा करारा जबाव मिलेगा कि इतिहास और भूगोल दोनों बदल जाएगा