संयुक्त राष्ट्र महासभा के ऐतिहासिक 80वें सत्र के दौरान, उच्चस्तरीय जनरल डिबेट का आज दूसरा दिन है, जिसमें विश्व नेता महासभा हॉल में स्थित प्रतिष्ठित हरे संगमरमर के मंच से अपनी बात दुनिया के समक्ष रखेंगे. इस वर्ष की थीम सदस्य देशों की पारस्परिक एकजुटता पर केन्द्रित है: ‘एक साथ हैं, तो बेहतर हैं.’ युद्ध, निर्धनता, मानवाधिकार उल्लंघन, जलवायु परिवर्तन, स्वास्थ्य व विकास चुनौतियों की पृष्ठभूमि में वैश्विक संकटों का समाधान ढूंढने और मानवता के भविष्य की दिशा तय करने के लिए यह एक अहम अवसर है.
यहाँ आपको राष्ट्राध्यक्षों, सरकार प्रमुखों, मंत्रियों के सम्बोधनों व यूएन मुख्यालय पर गतिविधियों की झलक मिलती रहेगी…