RBI MPC Meeting Live: रेपो रेट वह मुख्य ब्याज दर है जिस पर देश का केंद्रीय बैंक यानी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया सरकारी प्रतिभूतियों के बदले कमर्शियल बैंकों को अल्पकालिक कर्ज देता है। यह आरबीआई का एक प्रमुख मौद्रिक नीति उपकरण है। जब रिजर्व बैंक रेपो रेट में बढ़ोतरी करता है, तो बैंकों के लिए कर्ज लेना महंगा हो जाता है, जिससे आम जनता और कारोबारियों के लिए होम, ऑटो या पर्सनल लोन की ब्याज दरें बढ़ जाती हैं