भारत, केन्या और संयुक्त राज्य अमेरिका के तीन युवा पर्यावरण उद्यमियों को वर्ष 2025 के UNEP – युवा पृथ्वी चैम्पियन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. ये विजेता, गन्दे पानी का उपचार करके स्वच्छ बनाने , स्वच्छ जल तक पहुँच, प्लास्टिक प्रदूषण घटाने और टिकाऊ विकल्प सामग्रियाँ विकसित करने जैसे कार्यों के ज़रिए, अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में योगदान कर रहे हैं. इनमें भारत की जिनाली मोदी भी शामिल हैं.