Mohammed Nizamuddin Shot Dead in US: तेलंगाना के इंजीनियर मोहम्मद निजामुद्दीन के साथ रह रहे एक शख्स के साथ झगड़े के बाद कथित तौर पर अमेरिकी पुलिस द्वारा गोली मारे जाने से उनकी मौत हो गई। व्यक्ति के परिवार के सदस्यों ने यह दावा किया है। मृतक के परिवार ने उनका शव अमेरिका से वापस लाने के लिए भारतीय विदेश मंत्रालय से मदद मांगी है