संयुक्त राज्य अमेरिका ने ग़ाज़ा में तत्काल, बिना शर्त स्थाई युद्ध विराम लागू करने और सभी बन्धकों की तुरन्त रिहाई की मांग करने वाले एक प्रस्ताव के मसौदे को सुरक्षा परिषद में वीटो कर दिया है. परिषद के 10 अस्थाई सदस्य देशों ने इसे पेश किया था. इस प्रस्ताव में मानवीय सहायता पर इसराइल द्वारा थोपी गई पाबन्दियों को वापिस लेने और क़ाबिज़ शक्ति से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है कि सभी ज़रूरतमन्दों तक सुरक्षित व बेरोकटोक राहत पहुँचाई जाए.