संयुक्त राष्ट्र ने 2026 के प्रस्तावित कार्यक्रम बजट के संशोधित अनुमान को अन्तिम रूप दे दिया है. इसमें 50 करोड़ डॉलर से अधिक की कटौती का प्रावधान किया गया है. साथ ही, संगठन की 80वीं वर्षगाँठ के अवसर पर उसे अधिक प्रभावी और सहनसक्षम बनाने के उद्देश्य से व्यापक “UN80 पहल” के तहत प्रारम्भिक सुधारात्मक उपाय भी पेश किए गए हैं.