15 सितंबर तक रिटर्न फाइल नहीं किया तो आपके पास 31 दिसंबर, 2025 तक बिलेटेड रिटर्न फाइल करने का विकल्प होगा। लेकिन, इसके लिए आपको पेनाल्टी और टैक्स पर इंटरेस्ट चुकाना होगा। अगर आपकी इनकम सालाना 5 लाख रुपये से ज्यादा है तो बिलेटेड रिटर्न फाइल करने के लिए आपको 5,000 रुपये पेनाल्टी चुकानी होगी। सालाना इनकम इससे कम होने पर 1,000 रुपये की पेनाल्टी चुकानी होगी