फिल सॉल्ट के रिकॉर्ड तोड़ शतक और जोस बटलर की धुआंधार पारी के दम पर इंग्लैंड ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रच दिया. हैरी ब्रूक की टीम ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार 300 का आंकड़ा पार करते हुए भारत को पछाड़ा. इंग्लैंड ने दूसरे टी20 मैच में 304 रन का स्कोर खड़ा कर साउथ अफ्रीका को 146 रन से हरा दिया.