Israel Airstrike on Qatar : सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मंगलवार को दोहा में हुए इज़राइली हवाई हमलों के बाद धमाकों और आसमान में उठते काले धुएं दिखे। इजाराइल ने दावा किया कि ये हमले कतर में रह रहे हमास के राजनीतिक ब्यूरो के सीनियर नेताओं को निशाना बनाकर किए गए। यह पहली बार है जब इज़राइल ने कतर की ज़मीन पर सैन्य कार्रवाई की है