Aryna Sabalenka Wins US Open Title: दुनिया की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने महिला एकल फाइनल में अमांडा अनिसिमोवा को हराकर लगातार दूसरी बार यूएस ओपन का खिताब जीत लिया. खिताबी जीत से सबालेंका ने दिग्गज सेरेना विलियम्स के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. सेरेना के बाद लगातार दूसरी बार यूएस ओपन खिताब जीतने वाली आर्यना दूसरी महिला खिलाड़ी हैं.