इस फैंटेसी थ्रिलर फिल्म के डायरेक्टर 'पंचायत' फेम दीपक कुमार मिश्रा हैं। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि अनूप सोनी, सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी और मनीष पॉल सहायक भूमिकाओं में हैं। इसे शोभा कपूर, एकता कपूर, अरुणाभ कुमार और नीरज कोठारी ने प्रोड्यूस किया है। बालाजी मोशन पिक्चर्स, TVF मोशन पिक्चर्स और 11:11 प्रोडक्शंस भी इसके प्रोडक्शन से जुड़े हैं।