नई दिल्ली. संन्यास के बाद अमित मिश्रा ने टीम चयन को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने इशारों-इशारों में आरोप लगाया कि चयन में निष्पक्षता नहीं थी और कुछ खिलाड़ियों को कप्तान की पसंद की वजह से लगातार मौके मिलते रहे.अमित मिश्रा ने कहा, “यह बहुत निराशाजनक था. कभी टीम में जगह मिलती, कभी नहीं. प्लेइंग इलेवन में भी अक्सर बदलाव होते थे. इसमें कोई शक नहीं कि कई बार मैं निराश हुआ. कुछ खिलाड़ी कप्तान के पसंदीदा होते थे, लेकिन मेरे लिए मायने यही रखता था कि जब मौका मिले तो खुद को साबित करना है.