China 80th Victory Day Parade Photo: चीन ने बुधवार (3 सितंबर) को अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन करते हुए जेट लड़ाकू विमान, AI ड्रोन,मिसाइल और लेटेस्ट इलेक्ट्रॉनिक युद्ध हार्डवेयर सहित अपने कुछ आधुनिक हथियारों को पहली बार सार्वजनिक रूप से दुनिया को दिखाया। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन और पाकिस्तान, ईरान, मलेशिया, म्यांमार, मंगोलिया, इंडोनेशिया, जिम्बाब्वे और मध्य एशियाई देशों के नेताओं सहित 26 विदेशी नेताओं ने इसमें भाग लिया