राजधानी पटना के एक सरकारी स्कूल में दर्दनाक हादसा हुआ है। स्कूल के बाथरूम में 5वीं क्लास की एक जली हुई नाबालिग छात्रा मिली, जिसके बाद जमकर बवाल हुआ। गंभीर रूप से झुलसी छात्रा को इलाज के लिए PMCH में भर्ती कराया गया है। छात्रा के परिजनों ने स्कूल के शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।