IND vs ENG 5th Test: भारत-इंग्लैंड सीरीज ने टेस्ट क्रिकेट में नई जान भी फूंकी है। खचाखच भरे स्टेडियम में खेली जा रही यह सीरीज टेस्ट क्रिकेट के लिए भी एक आदर्श विज्ञापन रही है। इसमें सभी चार मैच पांचवें दिन के लास्ट सेशन तक चले। इस बीच दोनों टीम के खिलाड़ियों के बीच कुछ अवसरों पर नोक झोंक भी हुई जिससे सीरीज अधिक रोचक बन गई