एक्सिओम गैस इंजीनियरिंग की 25 सितंबर को शेयर बाजार में लिस्टिंग फीकी रही। शेयर NSE SME पर लगभग 1.4 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 54.75 रुपये पर लिस्ट हुआ। IPO के लिए फाइनल इश्यू प्राइस 54 रुपये प्रति शेयर था। कंपनी का 50.75 करोड़ रुपये का पब्लिक इश्यू 1.39 गुना भरा था। इसमें 93.98 लाख नए शेयर जारी हुए। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 1.10 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 0.98 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 1.86 गुना सब्सक्राइब हुआ।