ट्रंप ने रूस से आयात करने को लेकर भारत से इंपोर्ट की गईं सभी वस्तुओं पर दंड के तौर पर जुर्माना लगाने की भी घोषणा की। यह 25 प्रतिशत शुल्क से अलग होगा। रमेश ने ‘X’ पर पोस्ट किया, “राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत से आयात पर 25 प्रतिशत शुल्क और जुर्माना लगा दिया है। उनके और ‘हाउडी मोदी’ के बीच हुई इस सारी तारीफ का कोई मतलब नहीं रह गया है