संयुक्त राष्ट्र समर्थित खाद्य सुरक्षा विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि ‘ग़ाज़ा में इस समय अकाल का सबसे भयावह रूप देखने को मिल रहा है.’ यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब ग़ाज़ा में निरन्तर जारी युद्ध में, बड़े पैमाने पर विस्थापन हो रहा है और बुनियादी सेवाओं का ढाँचा लगभग पूरी तरह तबाह हो चुका है. ऐसे हालात में कार्रवाई की गम्भीर अपील भी की गई है.