(खबरें अब आसान भाषा में)
हेती में बढ़ती गिरोह हिंसा और विस्थापन से मानवीय संकट गहराता जा रहा है. संयुक्त राष्ट्र ने बुधवार को बताया कि क़रीब 13 लाख लोग अपने घर छोड़कर जाने के को मजबूर हो चुके हैं. उनके अलावा, पिछले सप्ताह अनेक इलाक़ों में हथियारबन्द लोगों के हमलों के बाद, 15 हज़ार दीगर लोग बेघर हो गए.