(खबरें अब आसान भाषा में)
चौड़ी चरागाहें, हरी घास के बड़े मैदान और पूरी तरह महिलाओं की देखरेख वाला एक आश्रय स्थल… न्यूयॉर्क सिटी के पास अटलांटिक महासागर से घिरे लाँग आइलैंड की यह ज़मीन, आज उन घोड़ों के लिए जीवन की नई शुरुआत की जगह बन चुकी है, जिन्हें कभी मार दिए जाने के लिए चिन्हित कर लिया गया था.