संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने सोमवार को आगाह किया है कि पर्यावरण पर हर मोर्चे से प्रहार हो रहे हैं, प्रदूषण की वजह से भूमि व जल में विष घुल रहा है, जैवविविधता को गहरी चोट पहुँच रही है और जलवायु संकट बढ़ता जा रहा है. इसके मद्देनज़र, उन्होंने अन्तरराष्ट्रीय समुदाय से जलवायु व स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर तुरन्त कार्रवाई का आहवान किया है.