संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) की एक नई रिपोर्ट में, दुनिया भर के 15 से 24 वर्ष आयु वर्ग के 1.3 अरब युवाओं की भूमिका, चुनौतियों एवं सम्भावनाओं का व्यापक विश्लेषण किया गया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि युवजन की भागेदागी से न केवल खाद्य सुरक्षा और पोषण में सुधार लाया जा सकता है, बल्कि उनकी बढ़ती हिस्सेदारी, जलवायु परिवर्तन और घटती संसाधन उपलब्धता जैसी वैश्विक चुनौतियों का समाधान भी बन सकती है.