इसराइली सैन्य बलों द्वारा ग़ाज़ा में शिक्षा और सांस्कृतिक ढाँचे के विध्वंस को अंजाम दिया जाना, युद्ध अपराध है और इसे मानवता के विरुद्ध सर्वनाश (extermination) की श्रेणी में रखा जा सकता है. संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद द्वारा नियुक्त एक स्वतंत्र जाँच आयोग ने मंगलवार को अपनी एक नई रिपोर्ट के निष्कर्ष साझा किए हैं.