बबल गम से लेकर रुई की मिठाई (cotton candy), बचपन में आकर्षित करने वाले ये स्वाद अब युवाओं को तम्बाकू की ख़तरनाक लत की ओर धकेल रहे हैं. चमकदार पैकेजिंग, मोहक स्वाद और सोशल मीडिया मार्केंटिग के शोर में, इन तम्बाकू उत्पादों से सेहत को होने वाले नुक़सान से बेपरवाह एक पूरी पीढ़ी इनके जाल में फँसती जा रही है.