भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद और प्रसिद्ध भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता और समर्पण को समर्पित एक नया देशभक्ति गीत ‘सिंदूर की ललकार’ जारी किया है। यह गीत 16 मई 2025 को उनके आधिकारिक यूट्यूब चैनल ‘मृदुल मंथन’ पर रिलीज किया गया।