निफ्टी की चाल पर कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान ने कहा कि हमारा मानना है कि 24,375 ट्रेंड फॉलोइंग ट्रेडर्स के लिए एक प्रमुख सपोर्ट जोन के रूप में कार्य करेगा। इसके ऊपर, बाजार 24,600-24,675 तक बढ़ सकता है। दूसरी ओर, 24,375 के लेवल टूटने से एक त्वरित इंट्राडे करेक्शन आ सकता है। इसके नीचे, बाजार 24,300-24,250 के स्तर का फिर से लुढ़क सकता है