(खबरें अब आसान भाषा में)
Marico Share Price: एफएमसीजी सेक्टर की दिग्गज कंपनी मैरिको (Marico) के शेयर आज बाजार खुलने के साथ ही तेजी का छलांग लगाते नजर आए। शेयर आज 4 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ खुला। दरअसल, कंपनी के चौथी तिमाही के नतीजे शानदार रहें। मैरिको का मुनाफा चौथी तिमाही में करीब 8% बढ़ा।