KKR vs RR Live Score: IPL 2025 में आज का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच में टॉस जीतक कर केकेआर की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। बता दें कि राजस्थान की टीम प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है, तो वहीं कोलकाता को प्लेऑफ में बने रहने के लिए ये मुकाबला जीतना बहुत जरूरी है