CSK vs RCB: लुंगी एनगिडी को आरसीबी की ओर से 17वां ओवर डालने के लिए बुलाया गया। लुंगी एनगिडी ने पहले आयुष म्हात्रे को 94 रन पर आउट किया फिर अगली गेंद पर डेवाल्ड ब्रेविस को एलबीडब्लू आउट कर दिया। अंपायर नितिन मेनन ने ब्रेविस को आउट दे दिया। इस फैसले पर ब्रेविस ने रिव्यू लेने का फैसला किया। ब्रेविस का रिव्यू मंजूर नहीं हुआ क्योंकि वह 15 सेकंड के अंदर अपील नहीं कर पाए थे