Bihar Chunav 2025: प्रशांत किशोर ने चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि जन सुराज में किस आधार पर टिकटों का बंटवारा होगा। उन्होंने कहा कि टिकट या पद का सबसे बड़ा आधार होगा- काबिलियत। जिस समाज की जितनी जनसंख्या होगी उसी के आधार पर उस समाज के काबिल लोगों को चुनाव में टिकट दिया जाएगा।